{"_id":"6872c4cd207dbeb609009659","slug":"priya-was-welcomed-back-after-winning-the-medal-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-737359-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पदक जीतकर लौटी प्रिया का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पदक जीतकर लौटी प्रिया का भव्य स्वागत
Sun, 13 Jul 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी प्रिया धाकड़ का जापान में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रिया के भाई सभासद जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि 9 जुलाई को जापान में एशियन अफ्रीकन गेम्स 2025 की पावरलिफ्टिंग (जेम्स) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रिया ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का परचम लहराया है। इससे पहले भी प्रिया पावर लिफ्टिंग में कई पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर निकाय वासियों ने उन्हें बधाई दी। शुक्रवार शाम क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।