{"_id":"69c6f1ad70410c10120060ec","slug":"pratishthanagars-name-included-in-aadhaar-software-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-932460-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रतीतनगर का नाम आधार साॅफ्टवेयर में हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रतीतनगर का नाम आधार साॅफ्टवेयर में हुआ शामिल
Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकायत के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने सॉफ्टवेयर में प्रतीतनगर ग्राम सभा का विकल्प शामिल कर लिया है। जिसके बाद स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। सॉफ्टवेयर में ग्राम प्रतीतनगर का नाम सही रूप से उपलब्ध था। पिन कोड 249205 दर्ज करने पर केवल रायवाला ही दिखाई दे रहा था।
अमर उजाला के 24 मार्च के अंक में आधार साॅफ्टवेयर से प्रतीतनगर का नाम गायब होने शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद यूआईडीएआई के अधिकारी हरकत में आए थे। इस गड़बड़ी के चलते प्रतीतनगर सहित अन्य ग्राम पंचायतें भी प्रभावित हो रही थी। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद यूआईडीएआई के उपनिदेशक अश्वनी की ओर से ग्राम प्रधान को इसकी लिखित सूचना देकर बताया कि आधार के डेटाबेस में रायवाला के पिन कोड 249205 के अंतर्गत हुआ यह बदलाव अब पोर्टल पर भी दिखाई दे रहा है।