फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three motor roads remained closed in Pachwadoon and Jaunsar-Bawar

Rishikesh News: पछवादून व जौनसार बावर में बंद रहे तीन मोटर मार्ग

Thu, 27 Aug 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Three motor roads remained closed in Pachwadoon and Jaunsar-Bawar
विकासनगर/चकराता। बारिश से पहाड़ों से गिर रहे पत्थर व मलबे के कारण बृहस्पतिवार को पछवादून और जौनसार बावर के तीन मोटर मार्ग बंद रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया मोटर मार्गों से मलबा व पत्थर आदि की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मोटर मार्गों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड देहरादून का लांघा-मटोगी-मद्रसू मोटर मार्ग पत्थर व मलबा गिरने से बंद रहा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड चकराता का सिलिखड्ड-सुनोई होते हुए पेनुवा मोटर मार्ग, माख्टी-पोखरी मोटर मार्ग बंद रहे। लोक निर्माण विभाग देहरादून खंड के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया जिन मोटर मार्गों पर मलबा गिरने की सूचना मिल रही है तत्काल उसकी सफाई कराकर यातायात को सुचारू कराया जा रहा है। साथ ही बंद मोटर मार्गों को भी देर रात तक यातायात के लिए खोल लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
सामान्य रहा नदियों का जलस्तर
पिछले 24 घंटे में पहाड़ी इलाकों में हुई कम बारिश का असर क्षेत्र की प्रमुख यमुना व टोंस नदी पर दिखाई दे रहा है। दोनों नदियों में जलस्तर फिलहाल सामान्य चल रहा है। बताते चलें यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 मीटर पर है जबकि फिलहाल नदी में 454.60 मीटर पर पानी बह रहा है। डाकपत्थर बैराज से 437.83 क्यूमैक पानी छोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त टोंस नदी में खतरे का स्तर 644.75 मीटर पर है और नदी में 644.70 मीटर पर पानी बह रहा है। नदी पर इच्छाड़ी बांध से 276.41 क्यूमैक पानी का डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed