फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Poland participated in Mahila Ganga Aarti

Rishikesh News: महिला गंगा आरती में शामिल हुए पोलैंड के 12 सदस्यीय दल

Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Poland participated in Mahila Ganga Aarti

विज्ञापन
मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर वैदिक पद्धति से यज्ञ कर गंगा आरती की गई। इसमें पोलैंड के 12 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया। भारतीय सनातन धर्म अपनाकर पावेल क्वास्निविस्की से पावेल कालिदास बने पोलैंड निवासी ने बताया कि वह भारत में आयुर्वेद और योग करने के लिए आए थे।

यहां भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में जाना। कई साल तक सनातन धर्म, आयुर्वेद और योग के बारे में स्टडी करने के बाद उन्होंने सनातन धर्म अपनाया। कहा कि पोलैंड जाने के बाद वह वहां के लोगों को सनातन धर्म की महानता के बारे बताते हैं। सनातन धर्म वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को मानने वाला दुनिया का इकलौता धर्म है। इन्हीं विशेषताओं के चलते दुनिया के तमाम देशों के अन्य धर्मों के अनुयायी भी समय-समय पर सनातन धर्म के प्रति आकर्षित होते रहे हैं। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम से इंडोनेशिया में एयरलाइन है, दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अंकोरवाट कंबोडिया में स्थित है। चीन में बौद्ध धर्म भारत से ही गया।
विज्ञापन




मैक्सिको, दक्षिण अमेरिका में आज भी भारत में रहने वाले लोगों के जैसे ही लोग रहते हैं, वो भारत की संस्कृति जैसी संस्कृति को मानते हैं। वियतनाम में भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर स्थित है। थाईलैंड में राष्ट्रीय ग्रंथ रामकीर्ति के नाम से रामायण है। वहां का राष्ट्रीय पक्षी हंस है, वहां के राजा के नाम के पहले रामाधिपति लगता है। साइबेरिया के लोग आज भी अग्नि और सूर्य की पूजा करते हैं, गंगाजल का भी वहां बहुत महत्व है। आरती में एसआर एस्ट्रो वर्ल्ड, संस्थापक ज्योतिषाचार्य आचार्य सोनिया राज, ट्रस्ट की सदस्य डा. ज्योति शर्मा, पुष्पा शर्मा, प्रमिला, गायत्री देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed