फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People prayed for prosperity by circling Holika

Rishikesh News: होलिका की परिक्रमा कर लोगों ने खुशहाली के लिए प्रार्थना की

Fri, 14 Mar 2025 01:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 14 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
People prayed for prosperity by circling Holika
त्रिवेणीघाट, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, आईडीपीएल, श्यामपुर, रायवाला आदि जगहों पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के गलियों, चौराहे और तिराहों पर लोगों ने लकड़ी की डांटे एकत्रित किए। सुबह से देर शाम तक लोगों ने पूजा-अर्चना की। होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बैंडबाजे और भांगड़े के धुन पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रात करीब 11:30 बजेे के बाद होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन




पंडित सुमित गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट से भद्राकाल शुरू हुआ, जो रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहा। उसके बाद होलिका दहन किया गया। भद्रकाल समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया जाता है। भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। होलिका दहन भी एक तरह का शुभ कार्य माना जाता है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन की कहानी भक्त प्रहलाद और असुर हिरण्यकश्यप से जुड़ी है। इसी घटना को याद करते हुए हर साल होलिका दहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed