फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People gathered in vaccination centers to defeat Corona

कोरोना को हराने को वैक्सीनेशन सेंटरों में उमड़ा जनसैलाब

Sat, 18 Sep 2021 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
People gathered in vaccination centers to defeat Corona
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाने का इंतजार करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। योगनगरी में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वैक्सीनेशन सेंटरों में सुबह से ही कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। सरकारी अस्पताल, जंबो और सात मोबाइल सेंटर में 1369 ने कोरोनारोधी टीका लगाया।
विज्ञापन

ऋषिकेश की जनता कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ने के तैयार हो रही हे। शुक्रवार को शहर में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह सात बजे से ही लोग टीकाकरण केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। कुछ ही देर में टीकाकरण केंद्रों में लोगों की कतार लगने लगी। वहीं कॉलोनियों और मोहल्लों में मोबाइल वैन के पहुंचते ही लोगों का घर से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। खासकर युवाओं टीकाकरण को लेकर काफी क्रेज था। युवक और युवतियां टीकाकरण के बाद अपनी सेल्फी खींचकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे थे। कोविड नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार पंत ने बताया कि ऋषिकेश में एसपीएस राजकीय अस्पताल में दो, राधा स्वामी सत्संग भवन में दो जंबो सेंटर बनाए गए थे। इसके अलावा सात मोबाइल वैन भी अभियान में लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि सभी सेंटरों पर कुल 1369 लोगेें को कोविशील्ड और कोवाक्सिन का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 451 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज और 918 को दूसरी डोज लगाई गई।

 गंगा नगर स्थित संत निरंकारी भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाती बुजुर्ग महिला।

गंगा नगर स्थित संत निरंकारी भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाती बुजुर्ग महिला।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed