{"_id":"6a771e7cbccdc84c4f002d7e","slug":"pavki-devi-inter-college-main-gate-opened-access-route-restored-rishikesh-news-c-5-1-drn1086-1037240-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पावकी देवी इंटर कॉलेज का मुख्य गेट खुला, मार्ग बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पावकी देवी इंटर कॉलेज का मुख्य गेट खुला, मार्ग बहाल
Sat, 08 Aug 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज पावकी देवी के मुख्य प्रवेश द्वार और विद्यालय मार्ग पर चल रहा विवाद शुक्रवार को प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझ गया। एसडीएम नरेंद्रनगर के निर्देश पर गठित संयुक्त समिति ने मौके का निरीक्षण कर विद्यालय का मुख्य गेट खुलवाया और राजस्व अभिलेखों में दर्ज मार्ग को लोक निर्माण विभाग की मदद से बहाल कराया। निरीक्षण के बाद समिति ने निर्णय लिया कि विद्यालय के किसी भी अधिकृत गेट या मार्ग को कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से बंद नहीं करेगा। निर्माणाधीन भवन का कार्य भी तत्काल शुरू कराया जाएगा व बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने विद्यालय की भूमि का एक माह के भीतर सीमांकन कराने और आवश्यकता पड़ने पर डिजिटल सर्वे कराने का भी निर्णय लिया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान राजस्व अथवा न्यायिक प्रक्रिया से होगा, लेकिन विद्यालय की पढ़ाई और प्रशासनिक व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन