फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Missed by Four Marks, Yet Earned the Position of Naib Tehsildar Through Hard Work

Rishikesh News: चार अंकों से चूकीं, मेहनत से हासिल किया नायब तहसीलदार का मुकाम

Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Missed by Four Marks, Yet Earned the Position of Naib Tehsildar Through Hard Work
खदरी खड़कमाफ की प्रियंका रतूड़ी का नायब तहसीलदार पद पर चयन, वर्तमान में वन विभाग में अनुभाग अधिकारी हैं तैनात
विज्ञापन


श्यामपुर। खदरी खड़कमाफ निवासी प्रियंका रतूड़ी ने मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर नायब तहसीलदार पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वन विभाग में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत प्रियंका का चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और परिचितों में खुशी का माहौल है।

प्रियंका रतूड़ी ने बताया कि इससे पहले उन्होंने लोअर पीसीएस परीक्षा भी दी थी, लेकिन महज चार अंकों से चयन से रह गई थीं। असफलता के बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और अपनी कमियों को दूर करते हुए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के परिणामस्वरूप इस बार उन्होंने नायब तहसीलदार पद हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को असफलता से निराश होने के बजाय अपनी कमियों का विश्लेषण कर दोबारा प्रयास करना चाहिए। निरंतर मेहनत और धैर्य के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रियंका रतूड़ी के पति प्रियांशु पांडेय भी वन क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed