फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   OPD of Reconstructive and Cosmetic Gynecology started in AIIMS

एम्स में रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी की ओपीडी शुरू

Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
OPD of Reconstructive and Cosmetic Gynecology started in AIIMS
ऋषिकेश। एम्स में रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी की डिवीजन की ओपीडी शुरू हो गई है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक ओपीडी संचालित होगी। ओपीडी शुरू होने से महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी डिवीजन के प्रमुख डॉक्टर नवनीत मग्गो ने बताया कि वर्ष 2019 में एम्स में रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी डिवीजन शुरू हुई थी। लेकिन कोरोनाकाल के चलते यह बंद हो गई थी। अब यह ओपीडी दोबारा शुरू हुई है। कहा यह डिवीजन एक सुपर स्पेशलिटी डिवीजन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की निजी स्वास्थ्य समस्याओं का निवारण करना है। ऐसी समस्याओं में स्ट्रेस यूरिनरी इनकंटीनेंस, संबंध बनाने में परेशानी, योनि के रास्ते से शरीर के हिस्से का बाहर आना, फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन आदि मुख्य रूप से शामिल है। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी डिवीजन की ओपीडी सेवाएं महिलाओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। कहा एम्स में दुनियाभर से इस पहली चिकित्सा ओपीडी में इस तरह की समस्याओं से पीड़ित महिलाएं आएंगी, और विशेषज्ञों को अपनी निजी परेशानियों से अवगत कराकर इन सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का लाभ लेंगी। यह सेवाएं ग्रसित महिलाओं को नवजीवन प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed