फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One arrested for smuggling drug capsules

Rishikesh News: नशीले कैप्सूल की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
One arrested for smuggling drug capsules
कोतवाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। युवक से 4440 नशीले कैप्सूल भी बरामद हुए हैं। आरोपी सहारनपुर के एक डीलर से नशीले कैप्सूल की खेप खरीदकर लाया था। जिनकी सप्लाई छात्रों और मजदूरों को की जानी थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुर्गी फार्म, आईडीपीएल, हरिद्वार रोड के समीप से एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। एक बैग में 4440 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार वर्मा निवासी गली नंबर 1, हनुमान मंदिर कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में की गई है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं तस्करी में प्रयुक्त बाइक को वाहन अधिनियम में सीज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कैप्सूल वह सहारनपुर के एक डीलर से खरीदकर लाता है। जिसे स्कूल, कॉलेज के छात्रों और मजदूरों को ऊंचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाता है। आरोपी से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। जिसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed