{"_id":"5fecd0328ebc3e3eb647fee8","slug":"now-the-nepali-farm-will-not-be-jammed-rishikesh-news-drn366238623","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंग नदी फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोला, सरपट दौड़ते वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंग नदी फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोला, सरपट दौड़ते वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से चल रहे हाईवे निर्माण कार्य के तहत सौंग नदी पर बने नवनिर्मित पुल को बुधवार से आम जनता के लिए आवागमन के लिए खोल दिया गया। इस पुल पर देहरादून की ओर जाने वाले वाहन सरपट दौड़ते रहे।
नेपाली फार्म के समीप सौंग नदी में फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कर दिया गया। दोपहर 10 बजे से वाहनों के लिए फ्लाईओवर खोला गया। आगामी कुंभ मेले तक नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य को पूरा करने में कार्यदायी संस्था दिन रात जुटी हुई है। इसके तहत मोतीचूर से लेकर छिद्दरवाला सीमा तक चल रहे हाईवे निर्माण कार्य के साथ ही पांच फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इन फ्लाईओवर का निर्माण यूपी सेतु निगम की ओर से किया गया। वहीं रायवाला के पास वैदिकनगर में रेलवे ट्रैक के नीचे से ट्रैक को छेड़े बिना पुसिंग पुल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पुसिंग पुल बनकर तैयार हो चुका है। ट्रेनों की आवाजाही भी अगले सप्ताह तक ठप होने से कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। सेतु निगम के जेई ओपीराम ने बताया कि फिलहाल रेलवे की ओर से विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद मशीनों की मदद से तैयार पुसिंग पुल को धक्का देकर वैदिकनगर में अंडरपास भी तैयार कर लिया जाएगा।