फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Neelkanth Temple: Surveillance via 47 CCTVs

Rishikesh News: नीलकंठ मंदिर व पैदल मार्ग पर 47 सीसीटीवी से होगी निगरानी

Sun, 05 Jul 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 05 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Neelkanth Temple: Surveillance via 47 CCTVs
कांवड़ मेले के लिए पुख्ता इंतजाम, जेबकतरों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन

भौन का रास्ता रहेगा बंद, ड्रोन से भी की जाएगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। कांवड़ यात्रा के लिए नीलकंठ मंदिर परिसर और पैदल मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मंदिर समिति के 30 सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त पुलिस ने 17 कैमरे लगाए हैं। यात्रा के दौरान भौन वाला रास्ता बंद रहेगा और जेबकतरों पर भी नजर रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि पुंडरासू पैदल मार्ग पर नौ और मंदिर परिसर में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पीपलकोटी से नीलकंठ मार्ग और पैदल मार्ग पर कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जेबकतरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रियों के मार्ग भटकने और हाथी प्रभावित होने की घटनाओं को देखते हुए भौन-आमपाणी-बैराज पैदल मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। नीलकंठ से पुंडरासू पैदल मार्ग पर कुछ स्थानों पर लोनिवि बैरिकेडिंग लगाएगा।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों के लिए सात पार्किंग बनाई गई
कांवड़ यात्रियों के दोपहिया वाहनों के लिए कुल सात पार्किंग बनाई गई हैं। तलाईं गांव और भुवनेश्वरी माता मंदिर के पास प्रत्येक में 2000 दोपहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता है। निजी पार्किंग में 2000, लोनिवि की दो पार्किंग में 1000 और जिला पंचायत पार्किंग में 500 वाहन पार्क होंगे। ग्राम पंचायत जुड्डा की पार्किंग में भी 500 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर गेट के पास रखी निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश
कांवड़ियों को खैरखाल से तलाईं पार्किंग पहुंचकर डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर जाना होगा। सभी पार्किंग भरने पर और पीपलकोटी-नीलकंठ मोटर मार्ग पर भीड़ बढ़ने पर वाहनों को दिउली इंटर कॉलेज मैदान भेजा जाएगा। वहां से कांवड़िए खरगोसा गांव होते हुए पार्वती माता मंदिर मार्ग से नीलकंठ की ओर जाएंगे। लोनिवि दुगड्डा ने जिला पंचायत पार्किंग से नीलकंठ मंदिर गेट तक सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। मंदिर गेट के पास रखी निर्माण सामग्री को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed