फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nana Patekar Death Had arrived in Rishikesh for shoot of the Marathi film Ole Aale offers ganga aarti

नाना पाटेकर: मराठी फिल्म ‘ओले आले’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे ऋषिकेश, आम लोगों के साथ की थी गंगा आरती

Thu, 08 Oct 2026 04:57 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

नाना पाटेकर मराठी फिल्म ‘ओले आले’ की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषिकेश के कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को कैमरे में उतारा गया था।

विज्ञापन
Nana Patekar Death Had arrived in Rishikesh for shoot of the Marathi film Ole Aale offers ganga aarti
ऋषिकेश में नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से ऋषिकेश से जुड़ी उनकी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। उनके निधन के बाद ऋषिकेश के लोगों के बीच उनकी देवभूमि यात्रा और यहां बिताए पलों की चर्चा फिर शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


नाना पाटेकर मराठी फिल्म ‘ओले आले’ की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे थे। फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया था। पिता-पुत्र के रिश्ते और जिंदगी को खुलकर जीने के संदेश पर आधारित यह फिल्म भावनात्मक और हास्य से भरपूर रोड ड्रामा थी। फिल्म में नाना पाटेकर के साथ सिद्धार्थ चांदेकर, सायली संजीव और मकरंद अनासपुरे ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषिकेश के कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को कैमरे में उतारा गया था। रामझूला, लक्ष्मणझूला, जानकी सेतु और गंगा घाटों के आसपास फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। इसके अलावा स्वर्गाश्रम क्षेत्र और परमार्थ निकेतन परिसर में भी शूटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना पाटेकर: फिल्म शूटिंग के लिए जब पहुंचे थे उत्तराखंड के जोशीमठ, जमीन खरीदकर यहीं बसने की जताई थी इच्छा

Trending Videos

शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर परमार्थ निकेतन की प्रसिद्ध संध्या गंगा आरती में भी शामिल हुए थे। खास बात यह रही कि उन्होंने आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर आरती में हिस्सा लिया। 

ऋषिकेश की शांत वादियां, गंगा का आध्यात्मिक वातावरण और यहां की सादगी नाना पाटेकर को काफी पसंद आई थी। उनके उत्तराखंड प्रवास की ये तस्वीरें आज उनके प्रशंसकों के लिए यादों का हिस्सा बन गई हैं।

अभिनेता के निधन के बाद गंगा किनारे बिताई उनकी वह शाम और फिल्म ‘ओले आले’ की शूटिंग से जुड़ी स्मृतियां ऋषिकेश के लोगों के बीच लंबे समय तक याद की जाती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed