फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Namo Impact Coffee Table Book release ceremony

Rishikesh News: नमो इंपैक्ट काॅफी टेबल बुक का हुआ विमोचन

Sun, 22 Oct 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Namo Impact Coffee Table Book release ceremony
Iपरमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित किया गया कार्यक्रमकार्यक्रम में केरल के राज्यपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूदI
विज्ञापन


परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर नमो इंपैक्ट काॅफी टेबल बुक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व राज्यपाल असम प्रो. जगदीश मुखी, गौसेवक प्रो. सुरेश चंद्र सिंघल, सांसद एवं सहकोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल, चेयरमैन नमो इम्पैक्ट टीवी जगदीश राय गोयल, चांसलर महाराजा अग्रसेन विवि डॉ. नंद किशोर गर्ग, चेयरमैन लोहिया ग्लोबल विनीत लोहिया, पूर्व जस्टिस सुप्रीम कोर्ट पंकज मित्तल ने संयुक्तरूप से नमो इम्पैक्ट काॅफी टेबल बुक का विमोचन किया।



केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब ने कहा कि इस समय पूरे देश में रामलीला मनाई जा रही है। नवरात्र का उत्सव पूरे देश में है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री के संबंध में उनकी नीति, कार्यों और नेतृत्व के बारे में विभिन्न लोगों के विचारों को विस्तार से बताने के लिए नमो इम्पैक्ट काॅफी टेबल बुक लाएं हैं। प्रधानमंत्री से संबंधित पुस्तक का विमोचन कर रहे हैं। जो राजनीतिक स्वतंत्रता, सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता के बगैर अधूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार आभास हुआ कि हम केवल दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं है, बल्कि हम सबसे पुराना लोकतंत्र है। पूरी दुनिया में लोकतंत्र का इतिहास 400 वर्ष पुराना है। भारत में आध्यात्मिक लोकतंत्र का इतिहास हजारों हजारों वर्ष पुराना है। भारत की सभ्यता और संस्कृति आत्मा से परिभाषित होती है। चिदानंद सरस्वती ने कहा कि नवरात्रि के पर नमो इम्पैक्ट का विमोचन, दोनों का अर्थ बहुत गहरा है। नमो से तात्पर्य ही है जो जड़़ों तक जाए, मूल तक जाए, जो सबसे जुड़े वही नमो इम्पैक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed