{"_id":"6a6e600433c1fe812201acb7","slug":"mountain-of-garbage-to-be-cleared-by-november-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1032469-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नवंबर तक साफ होगाकूड़े का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नवंबर तक साफ होगाकूड़े का पहाड़
Sun, 02 Aug 2026 02:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ऋषिकेश की ओर से गोविंद नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड परिसर में स्थापित लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया गया। वर्तमान में शहर से प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा लालपानी स्थित आधुनिक ठोस अपशिष्ट निस्तारण प्लांट में भेजा जा रहा है। वहीं गोविंद नगर ट्रंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट (पुराना कूड़ा) के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के उद्देश्य से इस प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की गई है। नवंबर माह तक पूर्ण रूप से निस्तारण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे न केवल ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा साफ होगा। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, मनोज ध्यानी, पार्षद राम कुमार संगर, पार्षद आशु डंग, राजेश दिवाकर, प्रिंस मनचंदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन