फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Meerut youth drowns while bathing in Ganga

Rishikesh News: गंगा में नहाते समय बहा मेरठ का युवक

Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Meerut youth drowns while bathing in Ganga
शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय मेरठ का युवक तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। युवक की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चला रही है। युवक नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे मेरठ से आए दो लोग शिवपुरी में गंगा में नहाने गए। नहाते समय अंकुर गोयल (40 वर्ष) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी, शारदा नगर मेरठ सिटी तेज बहाव की चपेट में आ गया। इस दौरान गंगा किनारे खड़े अक्षय निवासी हमीरपुर हिमाचल ने अंकुर को बचाने की कोशिश की। लेकिन गंगा के तेज बहाव में वह भी बहने लगा, जिसे वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह से नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंकुर गोयल गंगा में रिटर्न टू सेंटर रैपिड तक बह चुका था, उसके बाद उसका पता नहीं चल पाया। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि अंकुर गोयल अपनी कंपनी के 35 अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को होटल ग्रैंड शिवा, शिवपुरी में रुके हुए थे। अंकुर के परिजनों को सूचित कर दिया है। एनडीआरएफ तथा पुलिस की टीम गंगा में बहे युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed