ऋषिकेश। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा के लिए तीर्थनगरी के प्रमुख मार्गों को भाजपा के झंडों से सजाया जा रहा है। उनके कार्यक्रम की तैयारियों का मेयर अनिता ममगाई ने निरीक्षण किया। 17 अगस्त को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के उत्तराखंड के प्रथम आगमन के दौरान ऋषिकेश में उनकी आशीर्वाद यात्रा का आगमन होना है। उनका काफिला इंद्रमणि बडोनी चौक से होकर देहरादून रोड और फिर हरिद्वार रोड से होकर गुजरेगा।
इस अवसर पर पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, चंद्रशेखर जैन, नवल कपूर, चेतन शर्मा, विजय बडोनी, राजपाल ठाकुर, अक्षय खेरवाल, प्रशांत कुमार, प्रदीप हवलदर, देवदत्त शर्मा प्रमोद शर्मा, गौरव कैंथोला, राजा राम आदि उपस्थित थे। वहीं डोईवाला में भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां बैठक आयोजित की गई। 17 अगस्त को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का भानियावाला और 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर संपूर्ण सिंह रावत, वेदप्रकाश कंडवाल, रामेश्वर लोधी, मनवर नेगी, दिनेश सजवाण, नगीना रानी, रामकिशन, ईश्वर रौथाण, नितिन बड़थ्वाल आदि थे।