फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Masons died under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत

Fri, 08 Jan 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Masons died under suspicious circumstances
ऋषिकेश। राजमिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली उपनिरीक्षक शिवप्रसाद डबराल ने बताया कि मूल रूप से बिहार निवासी प्रकाश यादव (48 वर्ष) पुत्र लल्लन सिंह, चूना भट्टा मार्ग गली नंबर 12, बनखंडी में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहता था। बीते कुछ दिनों से प्रकाश का परिवार में क्लेश चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी भी अपने बेटे को लेकर यहां से चली गई थी। घर पर अकेला होने के कारण गुरुवार सुबह जब देरतक प्रकाश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला, तो प्रकाश यादव कमरे में फांसी से लटका हुआ था। कोतवाली पुलिस इस घटना को प्र थम दृष्टया गृह क्लेश ही मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed