{"_id":"6a4a677d0a2b798dd80b478e","slug":"litter-left-behind-after-celebrations-at-idpl-ground-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143443-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आईडीपीएल मैदान में जश्न के बाद गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आईडीपीएल मैदान में जश्न के बाद गंदगी
Sun, 05 Jul 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम के बाद नगर निगम की टीम नहीं पहुंची सफाई करने
जगह-जगह बिखरे पड़े हैं खाने के अवशेष, पैकिंग सामग्री, पोस्टर के टुकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। सरकार के पांच साल पूरे होने पर आईडीपीएल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद रविवार को कार्यक्रम स्थल और आसपास कूड़ा फैल गया। मैदान में जगह-जगह खाने के अवशेष, पैकिंग सामग्री, पोस्टर और बैनरों के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए, जिससे हर जगह गंदगी फैल गई।
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग अपने साथ भोजन के पैकेट लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों ने पेड़ों की छांव में बैठकर भोजन किया। खाने के अवशेष व पैकिंग सामग्री वहीं छोड़कर अपने-अपने घर लौट गए। वहीं कार्यक्रम में पोस्टर-बैनर लगाने वाले कर्मचारियों ने भी बचे हुए फ्लेक्स, बांस की बल्ली और अन्य सामग्री मैदान में ही छोड़ दी। जिससे सुबह पूरे परिसर की तस्वीर बिगड़ गई।
सुबह मैदान में खेलने पहुंचे बच्चों और स्थानीय लोगों को फैली गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम से पहले नगर निगम की टीम ने कई दिनों तक अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र की सफाई कर मैदान को व्यवस्थित किया था। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आईडीपीएल क्षेत्र नगर निगम की सीमा में शामिल नहीं है। इस कारण यहां नियमित रूप से निगम के सफाई कर्मचारी और कूड़ा वाहन नहीं आते। यह क्षेत्र वन विभाग के अधीन होने के बावजूद सफाई की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे लोग खुले में कूड़ा फेंक देते हैं और समय के साथ यहां कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
विज्ञापन
-- -
कोट--
आईडीपीएल क्षेत्र में यदि कार्यक्रम के बाद वहां कूड़ा फैला हुआ है तो निगम की टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी। - विजय नाथ शुक्ल, नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश

कोट