{"_id":"675f3857f14720a50d00fa67","slug":"law-and-order-will-remain-intact-rishikesh-news-c-5-1-drn1013-571091-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान चाक-चाैबंद रहेगी कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान चाक-चाैबंद रहेगी कानून व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। हेवलघाटी के कैंपों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों कैंप संचालक अपने प्रतिष्ठानों में कर्मचारी बढ़ा देते हैं।
हेवलघाटी में क्रिसमस व नए साल के जश्न की पूरी तैयार होने लगी है। कैंप व रिर्जाट संचालक अपने प्रतिष्ठानों को सजा रहे हैं। वहीं, पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं। कैंपों व रिजाॅर्टों में अक्सर पर्यटकों और कर्मचारियों के साथ विवाद की घटनाएं होती हैं। इस सब को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 100 से अधिक लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। फूल चट्टी, रत्तापानी, घट्टू गाड, मोहन चट्टी, बैरागढ़, सिंदूड़ी, बिजनी, कुमार्था, नैल, खैरखाल, पीपलकोटी, नीलकंठ आदि क्षेत्रों में सत्यापन किया जाएगा। थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।