फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lab server down; free tests affected.

Rishikesh News: लैब का सर्वर ठप, निशुल्क जांचें प्रभावित

Wed, 15 Jul 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 15 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lab server down; free tests affected.
राजकीय उपजिला चिकित्सालय स्थित चंदन लैब का सर्वर मंगलवार सुबह अचानक ठप हो जाने से निशुल्क पैथोलॉजी जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई। सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों का पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए। इससे अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में संचालित चंदन लैब में प्रतिदिन करीब 80 से 100 मरीज विभिन्न प्रकार की जांच कराने आते हैं। यहां लगभग 300 प्रकार की जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सर्वर में तकनीकी खराबी आने के बाद जांच प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

लैब कर्मचारियों ने मरीजों को बताया कि सर्वर ठीक होने के बाद ही पंजीकरण और जांच शुरू की जा सकेगी। सर्वर लंबे समय तक बहाल नहीं होने के कारण अधिकांश मरीज बिना जांच कराए लौट गए। परिणामस्वरूप मंगलवार को पूरे दिन में केवल करीब 35 जांचें ही हो सकीं, जबकि सामान्य दिनों में 80 से 100 जांचें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने की समस्या अक्सर सामने आती रहती है, जिससे जांच कार्य बाधित होता है और मरीजों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से सर्वर की तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में निशुल्क जांच सेवाएं प्रभावित न हों।
सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा ने बताया कि लैब कर्मचारियों से सर्वर डाउन होने की जानकारी मिली थी, जिससे जांच प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed