फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jungle blazing in flames

आग की लपटों से धधक रहे जंगल

Sun, 04 Apr 2021 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jungle blazing in flames
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के गुदान गांव के समीप राजस्व भूमि और पार्क की भूमि बीते बृहस्पतिवार देर शाम से आग की लपटों से धधक रही है। वन विभाग के कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। आग की लपटों ने अब तक कई हेक्टेयर वन संपदा को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

गौहरीरेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि शनिवार को भी आग बुझाने के लिए 26 वनकर्मियों को भेजा गया है। वनकर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। जल्द ही आग पर काबू पाया जाएगा। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत कुकरेतीधार, फल्दाकोट, दुबडा, तौलसारी आदि गांवों के समीप जंगलों में भी आग लगी हुई है। स्थानीय निवासी नंदकिशोर कंडवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उमड़ा, कंडवाल गांव, सिन्दुडीं, फल्दाकोट, बिनक, पोखरखाल आदि जगहों में आग लगने से जंगल के साथ ही खेत पर घास, पेड़ों के जलने से बहुत नुकसान हुआ है, जो कि अभी भी लगातार जारी है। गांव के समीप आग बुझाने के लिए ग्रामीण ही प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed