फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jollygrant doctors will provide their services in Tehri.

Rishikesh News: जौलीग्रांट के डॉक्टर टिहरी में हर बुधवार को देंगे अपनी सेवाएं

Tue, 14 Jul 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 14 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Jollygrant doctors will provide their services in Tehri.
जौलीग्रांट। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की संयुक्त पहल से टिहरी जिले के भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसीआईएल चिकित्सालय में साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया है। इससे टिहरी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, टीएचडीसी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) कुमार शरद, मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) आरआर सेमवाल और मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन/केंद्रीय संचार) डॉ. एएन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. धस्माना ने कहा कि उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।हिमालयन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण, परामर्श और उपचार करेंगे। मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बाल रोग विशेषज्ञ प्रत्येक बुधवार उपलब्ध रहेंगे। जबकि ईएनटी विशेषज्ञ प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय बुधवार को अपनी सेवाएं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed