फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jharkhand laborer working in railway tunnel dies Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: रेलवे परियोजना में हादसा, सुरंग के अंदर काम कर रहे झारखंड के मजदूर की मशीन के नीचे आने से मौत

Thu, 12 Sep 2024 09:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 09:55 AM IST
सार

रेलवे सुरंग में काम कर रहे झारखंड के मजदूर की मौत हो गई। मशीन से खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन बैक करते समय मजदूर मशीन के नीचे आ गया।

विज्ञापन
Jharkhand laborer working in railway tunnel dies Rishikesh Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में गूलर क्षेत्र में सुरंग के अंदर काम कर रहे एक युवक की मशीन के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।बुधवार को रेलवे प्रोजेक्ट में काम कर रही एलएनटी के अभय प्रताप ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


अभय ने पुलिस को बताया कि गूलर क्षेत्र में सुरंग निर्माण कार्य में मशीन से खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन बैक करते समय मजदूर विकास सोरेंग (27) पुत्र निखिल सोरेंग निवासी दुमकी करोजो, झारखंड मशीन के नीचे आ गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू, भैरव मंदिर में किया जाएगा समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed