फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Instructions issued to rectify the farmer registry list.

Rishikesh News: फार्मर रजिस्ट्री सूची को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Mon, 06 Jul 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 06 Jul 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to rectify the farmer registry list.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। कोठारी मोहल्ले स्थित शिव मंदिर प्रांगण में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई।
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने मौके पर जाकर किसानों से बातचीत की। स्थानीय सभासद राजेश भट्ट कहा कि कृषि अधिकारी राजस्व विभाग द्वारा दी गई सूची में नाम देखकर फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं। दर्जनों ऐसे किसान हैं, जिनका राजस्व विभाग द्वारा जारी सूची में नाम ही नहीं है। ऐसे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, जिससे किसान विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे शिविरों से निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वहीं दर्जनों ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने मकान आदि बनाने के लिए प्लॉट या थोड़ी बहुत जमीन ली है और उनका नाम सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन

अठूरवाला के सभासद प्रदीप नेगी ने भी इसी समस्या को उठाया। विधायक ने नाराजगी जताते हुए सूची को ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कर रही है। यदि पात्र किसान इससे वंचित रहेंगे तो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस सूची को जल्द ठीक कर पात्र किसानों के नाम चढ़ाए जाने चाहिए। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, ब्लॉक कृषि अधिकारी प्रियंका थपलियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष रोशनलाल कोठियाल, राजेश त्यागी, चिंतामणि मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed