{"_id":"6596f61ccd8173a166058e58","slug":"informed-villagers-about-pm-janman-yojana-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-321837-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीणों को पीएम जनमन योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीणों को पीएम जनमन योजना की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामसभा खैरीकलां में बृहस्पतिवार को गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों को पीएम जनमन योजना की जानकारी दी गई। यह योजना कमजोर जनजाति (बुक्सा और राजी) समुदाय के लोगों के लिए है।
ग्राम प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में जनजाति समुदाय के लिए पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई गई। खाद्य आपूर्ति विभाग से शिव मोहन भट्ट, जिला को-ऑपरेटिव बैंक से ध्वजवीर सिंह, बाल विकास विभाग से सावित्री व कविता राणा, उद्यान विभाग से रचना, कृषि विभाग से सोहन पोखरियाल, ग्रामीण विकास से पंकज खन्ना, अब्दुल समद, प्रवीण ने अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पीएम आवास योजना के लिए दो लोगों का पंजीकरण भी किया गया।
ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने दोनों लाभार्थियों को जल्द ही पहली किस्त मिलने का आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर लीला सिंह, प्रेम सिंह, राजू, मदन मोहन, श्रीप्रसाद, वेद प्रकाश, चंद्र प्रकाश, नंदी देवी आदि मौजूद रहे।