{"_id":"653563d29cfc9a9bea0fb8f2","slug":"illegal-constructions-taking-place-in-ambagh-and-displaced-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-272329-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: साक्षी महाराज सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: साक्षी महाराज सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से आमबाग और विस्थापित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया गया था। लेकिन बिल्डर माफिया सील को तोड़कर निर्माण कार्य कर रहे थे। जिन पर एमडीडीए की ओर से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सील तोड़कर इमारतों में निर्माण करने वालों में उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का नाम भी शामिल है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एमडीडीए ने पांच लोगों के खिलाफ सील तोड़ने के आरोप में आईडीपीएल चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर एमडीडीए की ओर से आम बाग और विस्थापित क्षेत्र में कल 57 अवैध निर्माण को सील किया गया था। जिनमें से अधिकतर सील टूट चुकी है और निर्माण कार्य चल रहा है।
एमडीडीए ने पांच लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की है। विस्थापित जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरि सिंह भंडारी ने कहा कि एमडीडीए की मिलीभगत से ही अवैध निर्माण किया जा रहे है। वहीं एमडीडीए के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला है। जिसके बाद सील इमारतों पर निर्माण कार्य की शिकायत मिलते ही आईडीपीएल चौकी में संबंधित पांच निर्माणधीन भवनों के स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पांच भवन स्वामियों में से एक भवन स्वामी की ओर से निर्माण कार्य जारी रखने का प्रयास किया गया। जिसको बंद करवा कर दोबारा सील लगाई गई है। वहीं सचिव और उपजिलाधिकारी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
Iइन पर हुआ मुकदमाI
विस्थापित क्षेत्र में सीलिंग के बावजूद निर्माण कर रहे सांसद साक्षी महाराज, मंजुला पटेल, मुकेश जैन, कृष्णा और मनोज नाम के भवन स्वामियों पर धारा 441, 442, 448 में मुकदमा दर्ज किया गया है।