पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान फुटबॉल, क्रिकेट, बैटमिंटन आदि प्रतियोगिताओं में ऋषिकेश क्षेत्र से सात विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनजीए व आरपीएस के बीच आज (शनिवार) को खेला जाएगा।
शुक्रवार को विद्यालय खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आरपीएस स्कूल की हिमिका ने पहला व एनडीएस की भूवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में आरपीएस के दीपांशु प्रथम व एसवीएस के शिवराज द्वितीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आरपीएस के मुकुल प्रथम, एनजीए के आदित्य ने द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में इंटरनेशनल स्कूल की तुशिता ने पहला व तमन्ना ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल और ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें ऋषिकेश पब्लिक स्कूल विजेता रहा। प्रतियोगिता में शिवम भारद्वाज, हिमांशु थापा, स्पर्श, अमनदीप, तनुश अग्रवाल, दिनेश पैन्यूली, शेर सिंह थापा, रचित अग्रवाल, पूजा गुसाईं, निर्मला रावत, ज्योति कोठियाल, स्वाति रावत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर खेल शिक्षक राजेशचंद भट्ट, अमरदीप शर्मा, मधु अरोड़ा, चंद्रिका पुंज, अंजना रानी, अनिता रांगड़, मनप्रीत सिंह, कुमुद बलोदी आदि मौजूद रहे।