फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hill instruments rocked the workshop

कार्यशाला में पहाड़ी वाद्य यंत्रों ने मचायी धूम

Mon, 05 Apr 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hill instruments rocked the workshop
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश, नमामि गंगे प्रकोष्ठ उमंग और हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के संयुक्त तत्वावधान में जीएमवीएन भारत भूमि गेस्ट हाउस में आयोजित ‘हिमालय निनाद’ में दूसरे दिन कलाकारों ने वाद्य यंत्र बांसुरी, हुड़का, ढोल, दमाऊं, नगाड़ा, रणसिंघा और मस्कबीन की धुनों पर रियाज किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक गणेश खुगशाल गणी ने बताया कि सात दिवसीय कार्यशाला का समापन नौ अप्रैल को होगा। इसका मुख्य उद्देश्य पहाड़ी वाद्य यंत्रों को पहचान देना और नई पीढ़ियों में उन्हें जीवंत करना है। कार्यशाला में टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा आदि जनपद से आए कलाकार पहाड़ी वाद्य यंत्रों में निपुण और पारंगत हैं। कार्यशाला में पहाड़ी धुनों का श्रोताओं ने भी जमकर आनंद लिया। इस मौके पर रामचरण जुयाल, कैलाश ध्यानीअ और विरेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed