फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Health center got ambulance from MLA fund

विधायक निधि से स्वास्थ्य केंद्र को मिली एंबुलेंस

Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health center got ambulance from MLA fund
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चुनावी समय में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने लगा है। विधायक निधि से स्वास्थ्य केंद्र को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के साथ नवजात बच्चों के लिए रेडियंट वार्मर मशीनें और तीन वेंटीलेटर भी मिले हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों को मुहैया कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक निधि से स्वास्थ्य केंद्र को एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के अलावा नवजात बच्चों के लिए करीब छह रेडियंट वार्मर मशीन, तीन वेंटीलेटर और 15 एनआईसीयू बेड़ उपलब्ध कराए हैं। देर रात अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं से मुक्त एंबुलेंस डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई है। एंबुलेंस में मरीजों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। नवजात बच्चों के लिए रेडियंट वार्मर मशीन लाभदायक साबित होगी। जानकारी के अनुसार अस्पताल में औसतन प्रति माह 45 डिलीवरी होती है। मशीन में फोटो थैरेपी की सुविधा भी मिल सकेगी। एनआईसीयू बेड से मरीजों को सुविधा होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि एंबुुलेंस समेत अन्य स्वास्थ्य उपकरण और मशीनें अस्पताल को उपलब्ध हो गए है। अब उनका संचालन शुरू कराने के लिए व्यवस्थाओं को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed