{"_id":"69f6655fe8bd5ad86c05af0e","slug":"graphic-era-won-the-volleyball-tournament-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-961742-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्राफिक एरा ने जीता इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्राफिक एरा ने जीता इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट
Sun, 03 May 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 03 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
ग्राफिक एरा विवि की टीम ने जीता वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल: विवि
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में खेल समिति द्वारा 18 अप्रैल से लेकर दो मई तक आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-23 और 25-18 से खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान एसआरएचयू जौलीग्रांट की टीम उपविजेता रही। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास और अनुशासन दोनों मजबूत होते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कमेटी अध्यक्ष डॉ. विनीत मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।