फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Government ministers will expose changes in travel

परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रदेश सरकार का पर्दाफाश

Fri, 11 Nov 2016 01:15 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Fri, 11 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government ministers will expose changes in travel
परिवर्तन यात्रा - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश सरकार पर गैरसैंण विधानसभा सत्र के नाम पर फिजूलखर्ची करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को गैरसैंण को राजधानी बनाने के मुद्दे पर पहले अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने बताया 13 नवंबर को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की परिवर्तन यात्रा शुभारंभ रैली ऐतिहासिक होगी। यह यात्रा प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी, जिसमें 26 केंद्रीय मंत्री शिरकत कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ केंद्र से प्रदेश को अब तक कितना बजट मिला, इसकी जानकारी देंगे।

विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बृहस्पतिवार को विधायक प्रेम चंद अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली जनसभा देहरादून में 13 को, दूसरी 22 नवंबर को अल्मोड़ा और तीसरी जनसभा सात दिसंबर को हल्द्वानी में होगी। यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी सहित 26 केंद्रीय मंत्री अलग-अलग स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार का पर्दाफाश करेंगे। प्रदेश सरकार हर बार झूठ बोलती आ रही है कि केंद्र से हमें कुछ नहीं मिला। इसमें केंद्रीय मंत्री स्वयं बताएंगे कि हमने प्रदेश को कितना बजट विकास कार्यों को दिया है। यह परिवर्तन यात्रा 17 नवंबर को ऋषिकेश पहुंचेगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री  पंकज शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता मंमगाई, देवेंद्र नेगी, संजीव चौधरी, सुमित त्यागी, शिवकुमार गौतम, ताजेंद्र नेगी, राजपाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।


दूसरी ओर मुनिकीरेती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की। तय हुआ कि नरेंद्रनगर ब्लॉक से राष्ट्रीय अध्यक्ष की दून में आयोजित होने यात्रा में 500 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। बैठक में मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, ज्ञान सिंह नेगी, भास्कर गैरोला, नलीन भट्ट, कुलानंद, इंद्रा आर्य, शांति गौड़, आशीष कुकरेती, विनोद कुकरेती, भरत बिष्ट, अनिल बडोला, जयप्रकाश कोठारी, विक्रम रावत, विजय असवाल, राकेश सेंगर आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed