{"_id":"6af9a59e46a3a60077070c85","slug":"garh-seva-sansthan-will-celebrate-igas-bagwal-with-great-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148873-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गढ़ सेवा संस्थान 17 को धूमधाम से मनाएगा ईगास बग्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गढ़ सेवा संस्थान 17 को धूमधाम से मनाएगा ईगास बग्वाल
Sun, 15 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि, पंडवाज बैंड की प्रस्तुति रहेगी मुख्य आकर्षण
- 12 भाग्यशाली विजेताओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक अस्मिता को समर्पित ईगास बग्वाल का पर्व गढ़ सेवा संस्थान की ओर से 17 नवंबर, मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंडवाज बैंड की लाइव प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।
रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में गढ़ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के दायित्वधारी राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्य करेंगे। संस्था अध्यक्ष रविंद्र राणा ने बताया कि ईगास बग्वाल उत्तराखंड की लोक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है। गढ़ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और लोक संस्कृति के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उत्कृष्ट शिल्पकारों और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें 12 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार साइकिल है। इसके अलावा नौ अन्य आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर संस्था सचिव गोपाल सती, देवेंद्र नेगी, मनोज ध्यानी, सुमित पंवार, ताजेंद्र सिंह नेगी, विजय रावत, कौशल बिजल्वाण, अरुण बडोनी, भगवती प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।