फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Ganga Mashal Yatra will reach Triveni Ghat today

ऋषिकेश: आज त्रिवेणी घाट पहुंचेगी गंगा मशाल यात्रा, किया जाएगा भव्य स्वागत

Mon, 08 Nov 2021 09:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 09:53 AM IST
सार

गंगा के धार्मिक महत्व वाले 23 तटीय क्षेत्रों में मशाल यात्रा का पड़ाव निर्धारित किया गया है। सोमवार को गंगा मशाल यात्रा ऋषिकेश पहुंचेगी।

विज्ञापन
Rishikesh News: Ganga Mashal Yatra will reach Triveni Ghat today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गंगा टास्क फोर्स की मशाल यात्रा आज तीर्थनगरी के त्रिवेणी घाट पर पहुंचेगी। यहां गंगा मशाल का भव्य स्वागत किया जाएगा। नमामी गंगे अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। प्रादेशिक सेना की एक बटालियन मशाल को लेकर गंगा के तटीय क्षेत्र की यात्रा कर रही है।

विज्ञापन


23 तटीय क्षेत्रों में मशाल यात्रा का पड़ाव
बुधवार को गंगा उत्सव के समापन के उपरांत केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गंगा मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गंगा के धार्मिक महत्व वाले 23 तटीय क्षेत्रों में मशाल यात्रा का पड़ाव निर्धारित किया गया है। सोमवार को गंगा मशाल यात्रा ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन


गंगा मशाल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को लेकर एक उच्च स्तरीय समिति ने रविवार को त्रिवेणी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के नोडल अधिकारी और डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, एनएमसीजी उप निदेशक सुनील कुमार सिंह, मशाल यात्रा के नेतृत्वकारी ले, कर्नल केए प्रभु, मेजर एलएन जोशी, जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान, रेंजर ऋषिकेश एमएस रावत, पुलिस प्रभारी निरक्षक उत्तम सिंह रमोला, नगर निगम ऋषिकेश के नोडल अधिकारी गुरमीत सिंह, मशाल यात्रा के सहयोगी सूबेदार सर्वेश तिवारी, सूबेदार शिवेन सिंह, सूबेदार ललित मोहन, पुलिस प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह रमोला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed