फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former CM inaugurated Teen Shed

जनसमस्याओं के निदान के लिए हर स्तर पर हो रहे प्रयास

Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former CM inaugurated Teen Shed
बालकुंवारी में नवनिर्मित खेड़ा मंदिर टीन शेड का लोकार्पण कर हवन यज्ञ में आहूति डालते पूर्व मुख् - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को विधायक निधि से स्वीकृत खेड़ा मंदिरों में बनाए गए टीन शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समस्याओं का निदान करने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

खेड़ा मंदिर बालक्वांरी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीन शेड का लोकार्पण किया। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय विकास को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। कहा कि ज्वलंत समस्याओं का चिह्निीकरण कर समाधान का प्रयास किया। उन्होंने विधानसभा के लिए कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान नवनिर्मित खेड़ा मंदिर की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को जंगली जानवरों के अलावा वन विभाग में डेलीवेज कर्मचारियों की समस्याएं बताई। जिसके निदान के लिए पूर्व सीएम ने आश्वासन दिया। माजरी ग्रांट मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र के सात खेड़ा मंदिरों के लिए दो-दो लाख टीन शेड के लिए स्वीकृत हुए थे। इस दौरान नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, नरेंद्र नेगी, सुंदरदास, विनोद राणा, रामचंद्र उपाध्याय, प्रताप सिंह बस्सी, कृष्णा देवी, रामकली, मोहन लाल, ललित जायसवाल, सुशील कुमार, करमचंद, गौरव कुमार, संतराम, शंकर सिंह, महेंद्र सिंह, राममूर्ति रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed