फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   foreigner in manikut travel

मणिकूट परिक्रमा यात्रा में देसी-विदेशी श्रद्धालुओं

Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
foreigner in manikut travel
विदेशी - फोटो : amar ujala

पौराणिक महात्म्य की मणिकूट परिक्रमा यात्रा शनिवार को लक्ष्मणझूला स्थित पांडव गुफा से शुरू हुई। इस दौरान पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की थाप के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मणिकूट परिक्रमा प्रारंभ की। धार्मिक यात्रा में सैकड़ों देसी-विदेशी श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन


शनिवार को आत्म कुटीर, घट्टूगाड़ के संत राही बाबा के परम सानिध्य में प्राचीन मणिकूट परिक्रमा यात्रा लक्ष्मणझूला स्थित पांडव गुफा में श्रीगणेश, हनुमान और मां गंगा के पूजन के साथ विधिवत शुरू हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मार्ग में पड़ने वाले 12 द्वारों का पूजन किया और सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की आयोजन समिति मणिकूट परिक्रमा समिति के संयोजक और दर्जाधारी राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने बताया कि इसका उद्देश्य शास्त्रवर्णित प्राचीन यात्रा को पुन: प्रचलन में लाना और प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पौराणिक तीर्थस्थलों में पर्यटन के साथ ही तीर्थांटन विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म यात्रा में समिति के सचिव हितेश रस्तोगी, राजीव गोयल, प्रेम बापू, यश, ममता, संगीता, माधुरी, अमिता, राजीव गोयल, समीर दत्ता, निधि, शीनू, देवेंद्र राणा, आदेश तोमर, रवि शर्मा, अशोक, गीता राणा, नवीन राणा, विनोद भंडारी, नारायण सिंह राणा, बंधीलाल नौटियाल, महेंद्र चंद्र नौटियाल, कमला नेगी के अलावा विदेशी श्रद्धालु वैकूवर की कैथी, रशिया की सत्यता, कजाकिस्तान के तारिह, जर्मनी की भक्ति, कनाडा की इरा, धैर्या, सुशील चोपड़ा, दीपक, कमल, विमल व विश्वजीत आदि शामिल हुए।

इन द्वारों का हुआ पूजन
पांडव गुफा में महावीर हनुमान, गरुड़चट्टी में गरुड़ भगवान और गुरु बृहस्पति, फूलचट्टी में योगिनियों, कालीकुंड में माता काली, पीपलकोटी में भगवान विष्णु और बालकुवांरी माता, दिउली में माता भुवनेश्वरी देवी और उनकी अन्य शक्तियां, कुशाशिल में देवी कुष्मांडा, विंध्यवासिनी में माता विंध्यवासिनी, गौहरी में शिव गण नंदी, बैराज में शिव गण वीरभद्र, गणेश चौड़ में भगवान श्रीगणेश और भैरव घाटी में भगवान शिव की आराधना की गई।


यूूक्रेन का दल पहली बार कर रहा मणिकूट परिक्रमा
यूक्रेन से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें पहली बार मणिकूट परिक्रमा यात्रा की जानकारी मिली। लिहाजा वह भी धार्मिक यात्रा में शामिल हो गए। सात सदस्यीय दल में एलेक्स, लूडा, स्वैफा, ओल्गा, ओक्शेना, लाइरा और ऐरा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed