फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fire caused by welding sparks

Rishikesh News: वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग

Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
fire caused by welding sparks
ढालवाला स्थित पुराना एआरटीओ कार्यालय के पास वेल्डिंग की चिंगारी से बसों के सीट कवर के थान (रोल) में आग लग गई। आग लगने से आसपास के दो अन्य खोखे भी चपेट में आ गए। घटना में तीन खोखे जलकर राख हो गए। एक वाहन की आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


10:30 बजे ढालवाला स्थित पुराना एआरटीओ कार्यालय परिसर के पास अशोक लीलेंड के सर्विस सेंटर की दूसरी मंजिल के निर्माण के दौरान लोहे के गार्डरों की वेल्डिंग करने का काम चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से नीचे बने खोखे और बस की सीट बनाने के लिए रखे गए सीट कवर के कपड़ों के थान में आग लग गई।
विज्ञापन




देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वाहनों की सीट बनाने वाले खोखा, वाहनों की गैस वेल्डिंग करने वाले खोखा और वाहनों के शीशे लगाने वाले खोखा आग की चपेट में आ गया। इस दौरान मरम्मत के लिए इसी परिसर में पार्क मैक्स वाहन आग की चपेट में आ गया। आग की आंच लगने से वाहन के आगे का शीशा चटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। सूचना के बाद अग्निशमन केंद्र ऋषिकेश से एक वाहन मौके पर पहुंचा। उसके बाद अग्निशमन केंद्र नरेंद्रनगर से भी एक वाहन मौके पर पहुंचा। करीब आधा घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण वाहनों की मरम्मत करने वाले उपकरण भी जल गए।




---

कोट-



- ढालवाला में पुराना एआरटीओ कार्यालय परिसर के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से वेल्डिंग की चिंगारी फोम, कपड़ाें में गिर गई थी, जिससे आग लग गई। आग बुझाने के लिए एक वाहन ऋषिकेश से मौके पर पहुंचा। एक वाहन नरेंद्रनगर से आया। आधा घंटे में आग पर काबू पाया गया। - सुनील दत्त तिवारी, अग्निशमन अधिकारी ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed