{"_id":"591377324f1c1b231f852a6b","slug":"exploitation-against-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।accused-of-e
Updated Thu, 11 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
exploitation
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने पर परिजनों ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती के परिजन जब आरोपी के परिजनों से शादी की बात करने गए, तो उनसे अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत मारखमग्रांट सतीवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि सतीवाला गांव में रहने वाले सुरेश पुत्र गोपाल ने शादी झांसा देकन और बहला फुसलाकर उसकी पुत्री का काफी दिनों से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। शादी के लिए बात करने पर आरोपी टाल-मटोल करता है। युवती के घरवाले भी सुुुरेश के परिजनों से बातचीत करने उनके घर गए। बातचीत के दौरान आरोपी सुुुरेश के परिजन भड़क गए और अपमानजनक तरीके से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुराचार और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सुरेश पुत्र गोपाल, रोशन पुत्र टीकाराम, सुभाष पुत्र लाल सिंह, अनिल पुत्र हरि प्रसाद और अंकित पुत्र रोशन सभी निवासी सतीवाला, मारखमग्रांट के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन