फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dumpers carrying waste to the plant were turned back.

Rishikesh News: कूड़ा लेकर प्लांट में जा रहे डंपरों को गुमानीवाला के लोगों ने लौटाया

Tue, 07 Jul 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 07 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dumpers carrying waste to the plant were turned back.
गुमानीवाला में रोके गए कूड़े से भरे डंपर- संवाद
गोविंदनगर ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा लेकर गुमानीवाला स्थित लालपानी बीट में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में जा रहे डंपरों को स्थानीय लोगों ने लौटा दिया। लोगों ने कहा कि जब तक नगर निगम, वन विभाग की ओर से जंगलात वाली रोड नहीं बनाई जाती, तब तक कूड़ा वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। मेयर, नगर आयुक्त और तहसीलदार के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गोविंदनगर ट्रंचिंग ग्राउंड से नगर निगम के दो डंपर कूड़ा लेकर गुमानीवाला स्थित प्लांट में जा रहे थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को कूड़ा लेकर डंपरों के आने की सूचना मिली लोगों ने नारेबाजी कर डंपरों को वापस लौटाने के लिए मजबूर कर दिया। उसके बाद कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। दोपहर एक बजे मेयर शंभू पासवान, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल और तहसीलदार प्रदीप नेगी ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने साफ कहा कि जब तक रोड पक्की नहीं बन जाती तक कूड़ा वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। उसके बाद नगर निगम की टीम बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बोले स्थानीय लोग

जब रोड पक्की होगी तभी कूड़ा वाहनों को जाने दिया जाएगा। अभी इस सड़क का मैटर वन विभाग में फंसा है। नगर निगम ने केवल एस्टीमेट बनाकर वन विभाग को भेजा है। वन विभाग के खाते में करीब 40 प्रतिशत धनराशि जमा कर दी है। अभी यह रोड नगर निगम को ट्रांसफर भी नहीं हुई। - पुरुषोत्तम बडोनी, स्थानीय निवासी
---

करीब एक साल से नगर निगम जंगलात रोड बनाने में जुटा है। इस रोड से निकलने वाले पत्थरों के कारण कई दुकानों के शीशे टूट चुके हैं। पत्थरों के ऊपर उलझकर लोग चोटिल हो रहे हैं। लोग धूल फांक रहे हैं। स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जब तक पक्की रोड नहीं बनती तब तक कूड़ा वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। - वीरेंद्र रमोला, पार्षद वार्ड नंबर 36
---

नगर निगम को पहले रोड को पक्का बनाना चाहिए। एक साल से अधिक समय से यह रोड नहीं बन पाई। कई बार अधिकारियों से इस मुद्दे का जल्द समाधान करने को कहा गया। कच्ची रोड के कारण यहां पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। स्थानीय लोगों काे परेशानी हो रही है। - सत्या कपरुवाण, पार्षद वार्ड नंबर-35

---

कोट-
गुमानीवाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में जा रहे कूड़ा वाहनों को स्थानीय लोगों ने रोक दिया था। लोग जंगलात रोड पक्का बनाने की मांग कर रहे हैं। रोड से संबंधित काम के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी वार्ता की जा रही है। - विजय नाथ शुक्ल, एमएनए नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed