{"_id":"6abc226924e33f5bbf004ce9","slug":"tractors-registered-for-agricultural-work-engaged-in-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1078575-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विकास योजनाओं में काम कर रहे कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विकास योजनाओं में काम कर रहे कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर
Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रही विकास योजनाओं में कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टरों का प्रयोग हो रहा है। कई जगह बिना पंजीकरण के ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे परिवहन विभाग को राजस्व का चूना लग रहा है। परिवहन विभाग की टीम नियम विरुद्ध संचालित हो रहे इन ट्रैक्टरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।
तपोवन में सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर की ओर से आस्था पथ का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर भी कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर के साथ ही बिना पंजीकरण के ट्रैक्टर का प्रयोग किया जा रहा है। कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर का व्यावसायिक कार्य करने पर परिवहन विभाग की टीम कार्रवाई नहीं कर पा रही है। यह काम करीब आठ महीने से संचालित हो रहा है। कई बार यह ट्रैक्टर परिवहन विभाग की टीम के सामने गुजर जाते हैं। ऋषिकेश क्षेत्र में जर्मन बैंक से वित्त पोषित सीवर लाइन का काम जल निगम ऋषिकेश की ओर से किया जा रहा है। सीवर लाइन के काम में भी कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टरों का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। कुछ ट्रैक्टर बिना पंजीकरण के ही काम पर लगाए गए हैं। इन वाहनों के पंजीकरण को लेकर जल निगम के अधिकारी भी गंभीर नहीं है। वहीं परिवहन विभाग की टीम भी इन वाहनों को चिह्नित नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
कोट-
- विभाग की ओर से कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टरों का व्यावसायिक प्रयोग करने पर चालान किया जाता है। संबंधित वाहन को कामर्शियल में पंजीकृत करवाया जाता है। यदि शहर की विकास योजनाओं में कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टरों और बिना पंजीकरण के ट्रैक्टरों का प्रयोग हो रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा।-रश्मि पंत, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश
विज्ञापन