{"_id":"6abc2232a01e39de8009fda9","slug":"as-the-water-level-of-the-ganges-receded-sand-accumulated-at-the-aarti-site-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1078574-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा का जलस्तर घटा तो आरती स्थल पर जम गई रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा का जलस्तर घटा तो आरती स्थल पर जम गई रेत
Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी और पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हुई बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट जलमग्न हो गए। स्वर्गाश्रम, शत्रुघ्न घाट, पूर्णाघाट, स्वामीनारायण घाट और परमार्थ निकेतन घाट पर भी गंगा का पानी पहुंच गया। जलस्तर कम होने के बाद अब घाटों पर सिल्ट और रेत जमा होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। त्रिवेणी गंगा घाट स्थित आरती स्थल पर भी गंगा का जलस्तर कम होने के बाद काफी मात्रा में रेत जमा हो गई। इसके चलते श्रद्धालुओं को गंगा आरती में परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा सभा के कर्मचारियों ने लगातार दो दिन तक अभियान चलाकर आरती स्थल से जमा रेत हटाई। मंगलवार शाम तक आरती स्थल को पूरी तरह साफ कर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित कर दिया गया। गंगा सभा अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश के दौरान आरती स्थल जलमग्न रहने के कारण गंगा में बहकर आई रेत और सिल्ट यहां जमा हो गई थी। इसके चलते दो दिन गंगा आरती सूक्ष्म रूप से संपन्न कराई गई। आरती स्थल को पूरी तरह साफ कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन