फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pilgrimage city's landscape to be transformed with

Rishikesh News: 357 करोड़ से बदलेगी तीर्थनगरी की सूरत, बिजली के तारों के जाल से मिलेगी मुक्ति

Wed, 30 Sep 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 30 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pilgrimage city's landscape to be transformed with

विज्ञापन

तीर्थनगरी को सुंदर सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में मंगलवार को ऐतिहासिक कदम उठाया गया। विद्युत व्यवस्था को मजबूत और हाई-टेक करने के लिए वीरभद्र मार्ग पर विद्युत विभाग की आरडीएसएस योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभु पासवान ने विभागीय अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।

लगभग 357 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के तहत शहर को बिजली के तारों के जाल से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। योजना के अंतर्गत कोयल घाटी में एक अत्याधुनिक नया विद्युत सब-स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में कुल 262 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनों को जमीन के नीचे भुमिगत बिछाया जाएगा, जिसमें 33 केवी की 48 किलोमीटर, 11 केवी की 103 किलोमीटर और एल.टी. लाइन की 111 किलोमीटर लाइनें शामिल हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना ऋषिकेश के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होगी। शहर की सड़कों और गलियों में दिखने वाले बिजली के लटकते तारों का जाल खत्म होने से ऋषिकेश का सौंदर्य कई गुना बढ़ जाएगा। इसके साथ ही, भूमिगत केबलिंग से बिजली आपूर्ति में आने वाली रुकावटें खत्म होंगी और निर्बाध पावर सप्लाई मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि इससे हादसों का खतरा खत्म होगा और बिजली चोरी पर भी पूरी तरह लगाम लगेगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखंड अधिकारी गुरदीप सिंह, अपर अभियंता श्याम सुंदर मौजुद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed