{"_id":"6abc21af4f4a4bc04403f037","slug":"nsui-triumphs-at-the-plms-campus-victory-for-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1078572-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में एनएसयूआई का परचम, अध्यक्ष पद पर समर्थित और सचिव अधिकृत प्रत्याशी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में एनएसयूआई का परचम, अध्यक्ष पद पर समर्थित और सचिव अधिकृत प्रत्याशी की जीत
Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में एनएसयूआई ने परचम लहराया है। यहां अध्यक्ष व सह सचिव पद पर एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई के अधिकृत प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि के पद पर अभाविप की झोली में गए हैं। परिसर में कुल 59.26 फीसदी मतदान हुआ है।
पीएलएमएस परिसर में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरु हुई। 3452 मतदाता छात्र-छात्राओं के लिए 10 बूथ बनाए गए थे। दोपहर एक बजे तक 2046 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। दो बजे से मतगणना आरंभ की गई और देर शाम चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत को 1042 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी एबीवीपी प्रत्याशी प्रियांशु कुमाईं को 999 मत मिले। गौरव 43 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप की निकिता प्रजापति को 1086 और एनएसयूआई के उदित झा को 940 मत मिले। अभाविप की निकिता प्रजापति 146 वोट से विजयी रही। सचिव पद पर एनएसयूआई के रेहान बंदोलिया को 1276 और एबीवीपी के अखिल गुलियाल को 744 मत मिले। एनएसयूआई के रेहान बंदोलिया 532 मतों से विजयी रहे। सह सचिव पद पर वंदे मातरम ग्रुप की एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी कशिश राजपूत को 1118 और एबीवीपी की कामना रांगड़ को 222 मत मिले। कशिश 222 मतों से विजयी रही। विवि प्रतिनिधि पद पर अभाविप के कुनाल नेगी को 876 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई प्रत्याशी प्रिंस को 856 व ओम जयसवाल को 295 वोट मिले। कुनाल 20 मतों से विजयी रहे। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की अंजलि कोठियाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रो वीके गुप्ता ने बताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देने के बाद शपथ भी दिला दी गई है।
छात्र संघ में छात्राओं का दबदबा
पीएलएमएस परिसर के छात्र संघ में छात्राओं का दबदबा रहेगा। छात्र संघ के पांच पदों में से तीन पदों पर छात्राएं काबिज हुई हैं। उपाध्यक्ष पद पर निकिता ने बाजी मारी है। जबकि सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित थे। को@ ााध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएलएमएस परिसर में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरु हुई। 3452 मतदाता छात्र-छात्राओं के लिए 10 बूथ बनाए गए थे। दोपहर एक बजे तक 2046 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। दो बजे से मतगणना आरंभ की गई और देर शाम चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी वैभव रावत को 1042 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी एबीवीपी प्रत्याशी प्रियांशु कुमाईं को 999 मत मिले। गौरव 43 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर अभाविप की निकिता प्रजापति को 1086 और एनएसयूआई के उदित झा को 940 मत मिले। अभाविप की निकिता प्रजापति 146 वोट से विजयी रही। सचिव पद पर एनएसयूआई के रेहान बंदोलिया को 1276 और एबीवीपी के अखिल गुलियाल को 744 मत मिले। एनएसयूआई के रेहान बंदोलिया 532 मतों से विजयी रहे। सह सचिव पद पर वंदे मातरम ग्रुप की एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी कशिश राजपूत को 1118 और एबीवीपी की कामना रांगड़ को 222 मत मिले। कशिश 222 मतों से विजयी रही। विवि प्रतिनिधि पद पर अभाविप के कुनाल नेगी को 876 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई प्रत्याशी प्रिंस को 856 व ओम जयसवाल को 295 वोट मिले। कुनाल 20 मतों से विजयी रहे। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की अंजलि कोठियाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रो वीके गुप्ता ने बताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र देने के बाद शपथ भी दिला दी गई है।
विज्ञापन
छात्र संघ में छात्राओं का दबदबा
पीएलएमएस परिसर के छात्र संघ में छात्राओं का दबदबा रहेगा। छात्र संघ के पांच पदों में से तीन पदों पर छात्राएं काबिज हुई हैं। उपाध्यक्ष पद पर निकिता ने बाजी मारी है। जबकि सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित थे। को
विज्ञापन