फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Due to lack of space, the capacity of the Municipal

Rishikesh News: जगह के अभाव में नहीं बढ़ पा रही बिजलीघर की क्षमता

Sun, 25 Feb 2024 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of space, the capacity of the Municipal
Iऊर्जा निगम ने जगह के नगर निगम को भेजा था प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिला कोई जवाब
विज्ञापन

I

I
I

Iगर्मियों में बाजार क्षेत्र में लोड बढ़ने पर बिजली आपूर्ति होती है बाधितI

जगह नहीं मिलने से नगर निगम के बिजलीघर की क्षमता नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में गर्मियों में बाजार में बिजली की खपत बढ़ने पर ऊर्जा निगम को वीरभद्र और पशुलोक बैराज बिजलीघर से अतिरिक्त आपूर्ति करनी पड़ती है। यदि जगह मिल जाती तो बिजलीघर की क्षमता बढ़कर 24.50 एमवीए हो सकती है।

वर्तमान मेंं नगर निगम स्थित बिजलीघर की क्षमता 12 एमवीए है। गर्मियों के समय बिजली की ज्यादा खपत होने पर कई बार शटडाउन जैसी स्थिति आ जाती है। बिजलीघर पर लोड कम करने के लिए कई बार बिजली कटौती करनी पड़ती है। यदि जगह मिल जाती तो ऊर्जा निगम 12.50 एमवीए का एक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर सकता है। बिजलीघर की क्षमता बढ़कर 24.50 एमवीए हो जाती।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम पूर्व में नगर निगम प्रशासन को बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिख चुका है। ऊर्जा निगम के अधिकारी की मानें तो इंद्रमणि बडोनी हॉल को निगम को देने की मांग की जा चुकी है। लेकिन निगम कोई फैसला नहीं ले पाया है। यदि यह हॉल ऊर्जा निगम को मिल जाता तो भूतल पर बिजलीघर बनाकर ऊपर वाली मंजिल पर ऑफिस बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

Iनगर निगम स्थित बिजलीघर की क्षमता बढ़ाई जानी है। बिजलीघर के निर्माण के लिए पूर्व में नगर निगम प्रशासन को जगह उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ने की दशा में पशुलोक बैराज बिजलीघर और वीरभद्र से अतिरिक्त आपूर्ति करनी पड़ती है। - शक्ति प्रसाद, ईई ऊर्जा निगम ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed