फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dr. Dhasmana met the Governor

डॉ. धस्माना ने की राज्यपाल से भेंट

Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dr. Dhasmana met the Governor
राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात करते एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से राज्य के विकास में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने राजभवन में राज्य लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति डॉ. धस्माना ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षण, स्वास्थ्य और ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डॉ. धस्माना ने बताया कि कोविड काल में छात्र-छात्राओं के भविष्य पर असर नहीं हो इसके लिए विवि ने कई प्रयास किए हैं। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक ही समय पर परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ-साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई है। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि विवि विश्वस्तरीय और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed