फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Do not use single use plastic and polythene

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जन जागरूकता रैली

Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Do not use single use plastic and polythene
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने केे लेकर नगर निगम की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही पार्षद, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्रों, एनसीसी कैडेट्स रैली में शामिल हुए। रैली को मेयर अनीता ममगाईं ने निगम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डोर-टु-डोर दुकानदारों और ग्राहकों से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। मेयर ने बताया कि शासन के निर्देश पर पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई जा रही है। प्लास्टिक देश के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। हमें अपने जीवन को बचाना है तो प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर रवि प्रपन्नाचार्य, श्रीकांता शर्मा, विनोद जुगलान, बृजपाल राणा, मदन मोहन शर्मा, यूएनडीपी संस्था, जीआईजेड संस्था के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed