फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dispute between tourists and camp operator, bullets fired

Rishikesh News: पर्यटकों और कैंप संचालक में विवाद, चलीं गोलियां

Sat, 29 Jun 2024 04:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute between tourists and camp operator, bullets fired
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के घट्टूगाड में पर्यटकों और कैंप संचालक के बीच विवाद होने के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों के फायरिंग के बाद कैंप संचालक मामले को दबाने का प्रयास करते रहे। काफी देर बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी गई। बहरहाल, थाना लक्ष्मणझूला में शिकायत भी कर दी गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घट्टूगाड के एक कैंप में पर्यटकों का एक दल आया हुआ था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे सर्विस को लेकर पर्यटकों व संचालकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पर्यटकों ने फायर भी किए। पहले कैंप संचालक मामले को दबाने का प्रयास करते रहे, लेकिन करीब 11 बजे कैंप संचालक ने 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। थाने से पुलिस घटना स्थल जब पहुंची तो कैंप संचालकों ने पुलिस को बताया कि वे लोग यहां से चले गए हैं। गोली चलने की बात पर कैंप मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उसने धमाके की आवाज सुनी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कैंप संचालकों ने 32 पर्यटकों की सूची दी है जिनका वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

...कुछ विदेशी महिलाएं भी थीं
बताया जा रहा है कि कैंप में कुछ विदेशी महिलाएं भी थी। कैंप संचालकों ने प्रशासन को इनकी कोई जानकारी नहीं दी थी। विवाद होने पर पुलिस ने कुछ लोगों को भी पकड़ा था। बाद में कैंप संचालकों में मामले में कोई कार्रवाई न चाहने की बात की तो पुलिस ने उन लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कैंप में बृहस्पतिवार रात आठ बजे विवाद हुआ। इसकी सूचना तीन घंटे बाद पुलिस को दी गई। कैंप मैनेजर ने धमाके की आवाज सुनने की बात कही है। मामले में जांच की जा रही है। - रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक, थाना लक्ष्मणझूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed