फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dengue larvae found at 12 places in the sloping area

ढालवाला क्षेत्र में 12 जगहों पर मिले डेंगू के लार्वा

Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found at 12 places in the sloping area
स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की बैठक लेती सीएमओ टिहरी भागीरथी जंगपांगी। - फोटो : RISHIKESH
ढालवाला-चौदह बीघा क्षेत्र में डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने यहां डेरा जमा लिया है। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी भागीरथी जंगपांगी के नेतृत्व में वार्ड 7, 10 और 11 में डेंगू के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने जलभराव वाली जगहों पर फॉगिंग, ब्लीचिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। साथ ही सीएमओ ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट स्थल पर जलभराव वाली जगहों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ढालवाला क्षेत्र में 12 जगहों पर डेंगू के लार्वा पाए गए।
विज्ञापन

राजीव ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ टिहरी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के संग एक बैठक की। इसमें उन्होंने सभी कर्मियों को ढालवाला-चौदह बीघा में जलभराव वाली जगहों पर फागिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही घरों में जाकर डेंगू के मरीजों का निरीक्षण करने के लिए भी कहा। इसके बाद सभी ने सीएमओ के नेतृत्व में वार्ड 7, 10 और 11 के घरों मेें जाकर जांच पानी की टंकी, गोदामों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान ढालवाला क्षेत्र में अत्यधिक संख्या में डेंगू के लार्वा पाए गए, जिन्हें सीएमओ ने तत्काल नष्ट करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, सभासद गजेंद्र सजवाण, डीएमओ कृष्णा रावत, सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह, एएनएम रोशनी नैथानी, स्टाफ नर्स मस्तराम, केके पांडे, सुपरवाइजर सुषमा पंवार, एनएनएम प्रीति, भुपेश्वरी, उषा, जिला संक्रामक रोग अधिकारी दुर्गेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed