{"_id":"6aad43c68fe6d25a6409d3dd","slug":"parashuram-mahasabha-distributes-rudraksha-saplings-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-146571-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: परशुराम महासभा ने बांटी रुद्राक्ष के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: परशुराम महासभा ने बांटी रुद्राक्ष के पौधे
Fri, 18 Sep 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
परशुराम महासभा ने बांटी रुद्राक्ष के पौधे
ऋषिकेश। परशुराम महासभा की ओर से रुद्राक्ष की पौध का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और सरोज डिमरी ने लोगों को रुद्राक्ष के पौधे वितरित किए। परशुराम सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री ने कहा कि रुद्राक्ष का पौधा लगाने से लोगों में धार्मिक प्रवृत्ति के साथ प्रकृति के प्रति जुड़ाव भी बढ़ेगा। परशुराम महासभा प्रत्येक वर्ष हरेला पर्व के अवसर पर रुद्राक्ष के पौधों का वितरण करती है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में रुद्राक्ष के पौधों का वितरण किया जाए तो यह और भी शुभ माना जाता है। इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा, प्यारे लाल जुगरान, राजेश कंडवाल, रीना शर्मा, अनीता रैना, केके शर्मा, अरुण शर्मा, बृजमोहन मनुड़ी, डीके मुद्दगल, कुंवर सिंह रावत, देवेंद्र जोशी, विजय रतूड़ी, प्रीति सप्रा, वीर सिंह, ज्ञान किशोर भट्ट, उनियाल, विभु अग्रवाल, शैली उनियाल, आलोक द्विवेदी, प्रेम दत्त बिजल्वाण, महानंद जुगरान, शिवम कंडवाल आदि मौजूद रहे।