फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Outsourced agency's office closed for three days amidst investigation

Rishikesh News: जांच के बीच तीन दिन से बंद है आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय

Fri, 18 Sep 2026 08:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 18 Sep 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Outsourced agency's office closed for three days amidst investigation
स्टाफ नदारद, स्थानीय मैनेजर का मोबाइल बंद, कई कर्मचारियों के वेतन पर संकट
विज्ञापन

जांच के बीच तीन दिन से बंद है आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय
ऋषिकेश। एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नियुक्ति के नाम पर कथित फर्जीवाड़े की जांच के बीच आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज का कार्यालय पिछले तीन दिनों से बंद है। कार्यालय पर ताला लटका है और वहां तैनात स्टाफ भी मौजूद नहीं है। वहीं, एजेंसी के स्थानीय मैनेजर का मोबाइल भीबंद आ रहा है। ऐसे में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कई आउटसोर्स कर्मचारियों के सामने वेतन के संबंध में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एजेंसी के मैनेजर विनायक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिलने की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच मैनेजर विनायक और एक अन्य व्यक्ति शिवा की भूमिका पर केंद्रित की है।

इधर, कार्यालय बंद होने से आउटसोर्स कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारी वेतन संबंधी जानकारी और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एजेंसी के जिम्मेदार लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। लगातार तीन दिन से कार्यालय बंद होने और स्टाफ के उपलब्ध नहीं होने से कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


-आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन से संबंधित कोई समस्या न हो, इसके लिए एजेंसी से वार्ता की जाएगी। डॉ. श्रीलाॅय मोहंती, पीआरओ एम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed